मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू आएंगे शिलाई प्रवास पर

Spread the News

शिलाई,08 मार्च: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू सरकार बनने के बाद पहली बार शिलाई दौरे पर आ सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के शिलाई प्रवास का कार्यक्रम बन रहा है। हालांकि ऑफीशियली रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

लेकिन बताया जा रहा है की 12 या 13 मार्च को कार्यक्रम तय हो रहा है। अभी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है दो या तीन दिन में लगभग डेट फाइनल हो जाएगी।

उधर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से जब इस बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि 12 या 13 मार्च को मुख्यमंत्री का शिलाई दौरा संभावित है।

Leave a Comment