Skip to content
शिलाई,08 मार्च: भाजपा मंडल शिलाई का त्रिदेव सम्मेलन आयोजित हुआ, स्ममेलन में विशेष रूप से शिमला लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
भाजपा ज़िला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता न सम्मेलन में त्रिदेव ( बुथ अध्यक्ष, बुथ पालक, बीएलए ) को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आग्रह किया ।
उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी का 400 पार के संकल्प में शिलाई विधानसभा चुनाव क्षेत्र भी अपना अहम भूमिका निभाने में पूरा योगदान दे।
पुर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने अपने सम्बोधन में उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन पर जोरदार हमला किया है।
उन्होंने कहा की माननीय मंत्री हर्षवर्धन ने शिलाई में 3 दर्जन संस्थानों को बंद किया क्षेत्र की जनता को अंधकार में धकेल दिया। तोमर ने कहा प्रदेश में सरकार बनकर एक साल से अधिक का समय हो गया है और कांग्रेस ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में एक भी कार्य नही किया हैं।
जिससे क्षेत्र की जनता उसका लाभ उठा सके, तोमर ने कहा की शिलाई क्षेत्र से भाजपा प्रत्याक्षी को भारी बहुमत से बढ़त हासिल होगी।
तोमर ने कहा आने वाले समय में प्रदेश कांग्रेस सरकार जाने वालीं है शिलाई विधानसभा चुनाव क्षेत्र में फिर विकासकस्तमक कार्य शुरू किया जाएगा जिससे जन जन को लाभ मिलेगा तोमर ने कहा केंद्र से जनजातीय कानून गिरिपार क्षेत्र में लागू किया हैं जबकि मंत्री हर्षवर्धन ने अपने चहितों से हाई कोर्ट में जनजातीय कानून के खिलाफ याचिका दायर करवा रखी है।
ताकि गिरिपार की जनता को इसका लाभ न मिल सके। तोमर ने कहा मंत्री हर्ष वर्धन और उनके चहितो को कहना चाहता हूं की गिरिपार क्षेत्र के लिए जनजातीय कानून सदन के दोनो सदनो में और महामहिम राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होकर कानून विधिवत रूप से लागु किया कोई भी इस कानून को रोक नही सकता और कानून लागु होकर रहेगा।
सांसद सुरेश कश्यप ने विस्तार पूर्वक केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को कार्यकर्ता को बताया। और आग्रह किया कि आगामी लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है में चाहता हू की मोदी सरकार बनने के साथ साथ शिलाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को फिर एक एक बार भारी बढ़त हासिल करेगी और मोदी के कंधों को मजबूत करेगी।
कश्यप ने कहा आज मोदी के नेतृत्व में भारत का पूरे पूरे विश्व में डंका बजा रखा है और भारत के हर एक नागरिक का मान सम्मान बढ़ाया है और जो पूछते थे कि तारीक नही बताएंगे पर मंदिर वहीं बनाएंगे, मोदी की गारंटी ने तारीक भी बताई और राम मंदिर भी बनाया, जम्मू कश्मीर में धारा 370,35A को समाप्त किया और आज कश्मीर के लोगों को असली आज़ादी मिली है।
कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार जूठ जूठ पर फैला रही है जिसमे प्रदेश की जनता में आक्रोश हैं आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका जवाब प्रदेश की जनता जरुर देंगी, कश्यप ने कहा की जूठी गारंटी देनी वाली सरकार की अब ख़ुद की भी गारंटी नही हैं बहुत जल्द इस सरकार की गारंटी खत्म होने वाली है।
सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य , ज़िला कार्यकारणी सदस्य , मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, मिडिया प्रभारी मंडल सद्स्य सभी मोर्चों के अध्यक्ष कार्यकारणी सदस्य, ज़िला परिषद सदस्य ,, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सद्स्य एवम भाजपा का सैकडो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।