शिलाई,28 अप्रैल: शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने रविवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनाव प्रचार की जोरदार शुरुआत की।
विनोद सुल्तानपुरी शिलाई विधानसभा क्षेत्र सतोन से प्रचार की शुरुआत की इसके बाद विनोद सुल्तानपुरी और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का जगह जगह स्वागत किया गया।
उद्योग मंत्री के गृह क्षेत्र मस्तभोज के जाखना मे शिमला संसदीय प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी का मस्तभोज वासियों ने भव्य स्वागत किया।
इस मौके हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि में सभी जनता का आभारी हुँ। जनता ने विनोद सुल्तानपुरी को आश्वसत किया और लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का निर्णय लिया।
यह चुनाव देश हित के लिए और संविधान को बचाने के लिए है।मस्तभोज की जनता से अपील करता हुँ कि सभी आगे आकर वोट की ताकत को दिखाएँ और हमारे लोकप्रियता वाले विनोद सुल्तानपुरी को विजयी बनाकर दिल्ली संसद मे भेजकर क्षेत्र का विकास करें।
इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि वो जहां भी जा रहे हैं, उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। पूरे देश में लोग बदलाव चाहते हैं। भाजपा के 10 सालों में विकास की बड़ी-बड़ी बातें कही, लेकिन धरातल पर विकास के लिए लोग तरस रहे हैं, युवा बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार 5 साल चलेगी और केंद्र में इस बार परिवर्तन होगा और कांग्रेस सरकार बनेगी। लोग भाजपा के झूठे वादों से परेशान हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारी का ही राज है।
उन्होंने मौजूदा भाजपा सांसद सुरेश कश्यप के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि वह जहां भी जा रहे हैं, उन्हें लोगों से बातचीत के दौरान सुनने को मिल रहा है कि भाजपा सांसद 5 सालों में कोई विकास कार्य क्षेत्र में नहीं करवा पाए हैं।
शिमला संसदीय क्षेत्र में 460 ऐसी पंचायत है, जहां का सुरेश कश्यप दौरा तक नहीं कर पाए हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सांसद पर लोगों ने गत लोकसभा चुनाव में विश्वास जताया था, मगर वह लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।
उन्होंने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं और सेवा करने आया हूं। इस लिए अबकी बार सेवा का मौका जरूर दें। उन्होंने भारी बहुमत से जीतने की लोगों से अपील की।