Skip to content
पांवटा 31 मई: जिला सिरमौर पांवटा साहिब की यमुना नदी में एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहाँ एक दर्दनाक हादसे में तीन युवक डूब गए है। तीनों के शव बरामद कर लिए गए है।
दुर्घटना बाद SDM पांवटा गुंजित सिंह चीमा, नायब तहसीलदार फरीद मोहम्मद, ASP/SDPO पांवटा अदिति सिंह भी मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि उक्त युवक पंजाब के रहने वाले थे, जिनकी पहचान धरेन्द्र सिंह सैनी उर्फ प्रिंस पुत्र श्री श्याम सिंह सैनी निवासी मकान न0 1013 Rose Wood Estate बरवाला रोड़ Sec. 09 डेराबस्सी,जिला साहिब जादा,अजीतनगर पंजाब उम्र 22 साल।
2.अभिषेक आजाद पुत्र रमेंश कुमार निवासी मकान न0 2918/1,सेक्टर 9D,चण्डीगढ़ उम्र 21 साल।
3.राघव मिश्रा पुत्र नन्हे लाल मिश्रा निवासी मकान न0 1647 Rose Wood Phase-2 डेराबस्सी जिला मोहल्ला उम्र 21 साल के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह तीनों युवक एक थार गाड़ी में यहाँ घूमने आए हुए थे, जिसके बाद वह गुरुद्वारे में माथा टेकने उपरांत यमुना नदी में नहाने उत्तर गए। जहां नहाते समय इनमें से एक दोस्त पाने की गहरी सतह मे समाने लगा, तभी उसे बचाने के लिए एक के बाद दूसरा व फिर तीसरा युवक पानी मे कूद पड़ा।
उसके बाद ये तीनों नदी के पानी में समाते चले गए और डूब गए। नदी के किनारे पर खड़े लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। जिस के बाद पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए है।
ASP/SDPO पांवटा अदिति सिंह ने बताया कि तीन मे से दो युवकों की पहचान उनकी जेब में पड़े आधार कार्ड से हुई है, पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है, साथ ही इनके परिजनों को सम्पर्क किया जा रहा है।
नायब तहसीलदार फरीद मोहम्मद ने बताया कि मृतकों के परिजनों को फौरी राहत जारी की जाएगी।