Skip to content
शिमला,11 नवंबर: दिल्ली एम्स में स्वास्थ्य लाभ लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को हिमाचल पहुंच गए। शिमला में उनके आगमन पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर अनाडेल मैदान में उतरा। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि डाक्टरों ने दो माह तक आराम करने की सलाह दी है।
खाने-पीने का पूरा ध्यान रखने को भी कहा है। बता दें कि पहले से तय कार्यक्रम के बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को दिल्ली से शिमला नहीं लौट पाए। दिल्ली में सुबह से ही तेज बारिश होने के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। इस कारण वह एम्स से भी डिस्चार्ज नहीं हुए थे। मुख्यमंत्री करीब दो हफ्ते से दिल्ली के एम्स में उपचाराधीन थे और पेट दर्द की शिकायत के बाद आईजीएमसी से दिल्ली शिफ्ट हुए थे।